बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संध्या अस्तागामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया और अपनी संतानों और पति की लंबी आयु के लिए छठ देवी से प्रार्थना की। स्योहारा क्षेत्र में शुगर मिल के छठ घाटों के बीच खड़े होकर महिलाओं ने सूप में,फल गन्ना,मूली, नारियल,हरी सब्जियां, पुष्प, ठकुया पकवान आदि रखकर अस्तगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: छठ पूजा: घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्यस्योहारा में छठ पूजा का उत्साह स्योहारा की अवध शुगर मिल कॉलोनी, भूड कॉलोनी, एटीएम कॉलोनी और डिस्टिलरी कॉलोनी में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। इस पर्व को मनाने के लिए भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार कर रहे सभी लोग अपने घरों को आते हैं और परिवार के साथ छ...