बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी और महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं, बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा और उसके अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो दशक से काम करने के बावजूद उन्हें लगभग 10 हजार रूपए मासिक मानदेय पर काम करना पड़ रहा है। धरने के दौरान कर्मचारियों ने 'अभी करो, अर्जेंट करो, हम सबको परमानेंट करो' और 'दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं' जैसे नारे लगाकर अपनी मांगें उठाईं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: छठे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का धरना, 20 हजार रुपये वेतन मांगा चेताया कि चुनाव से पहले उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदो...