बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: पुलिस ने अपराधियों के सत्यापन अभियान के दौरान चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया की 31 अगस्त को मोहल्ला पतियापाड़ा गड्ढा कॉलोनी निवासी इनामुल व दोस्त नौशाद मलिक का इनामुल के घर से चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल चोरी हो गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर सोनू उर्फ मौ. शानू पुत्र शकील अहमद निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस आरोपी का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...