बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। इस दौरान दौड़, लेमन स्पून रेस, स्लो साइकिल रेस, लंबी कूद, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकसी, बुक बैलेंसिंग एवं बैलून ब्लोइंग सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की हुई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 200 मीटर दौड़ में निखिल, मयंक, रिद्धि एवं गीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में पल्लवी और सार्थक प्रथम रहे। लेमन स्पून रेस में हर्ष और यक्ष, बैलून ब्लोइंग में चांद नवाब और रिद्धि तथा स्लो साइकिल रेस में मरियम और खुशाल ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बाल दिवस पर फादरसन स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता...