Bijnor News: चिकन-मटन की दावत उड़ा रहे उल्लू के बच्चे
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: बिजनौर के कृष्ण विहार कॉलोनी के एक घर से वन विभाग की टीम को मिले छह उल्लू के बच्चे वन विभाग के कार्यालय पर चिकन-मटन की दावत उड़ा रहे हैं। प्रतिदिन एक किलो चिकन-मटन खा रहे हैं। करीब ढाई माह की उम्र के यह उल्लू इस दावत का आनंद लेकर अपना साइज बढ़ा रहे हैं। चंद दिन पहले कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी जगदीश के घर से वन विभाग की टीम ने उल्लू के छह बच्चे बरामद किए थे। जगदीश की सूचना पर वन विभाग की टीम ने इनको रेस्क्यू किया था और रेंजर कार्यालय पर ले आए थे। जगदीश ने सूचना दी थी कि उनके घर में एक खिड़की थी जिसे घर पर काम के चलते बंद कर दिया था। परिजनों को नहीं पता था कि इसके अंदर उल्लू के बच्चे हैं। इनकी आवाज आने पर परिजनों को पता चला कि घर में उल्लू के बच्चे हैं। जगदीश ने वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग की टीम रेस्क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.