बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: जिले में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए शासन ने जिले के चार सरकारी अस्पतालों में टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन नि:शुल्क लगाए जाने का प्रबंध कर दिया है। निजी अस्पतालों में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ देने के लिए लगाए जाने वाला यह इंजेक्शन ब्रांड के अनुसार 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का लगता है। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में यह इंजेक्शन निशुल्क रूप से लगाने की घोषणा की थी। इसको लेकर जिले में भी उम्मीदें जगी थी। एनसीडी के कार्यक्रम प्रबंधक डा. समीर भटनागर ने बताया कि टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन जिला अस्पताल के अलावा धामपुर के 100 बेडेड ट्रॉमा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर नजीबाबाद में उपलब्ध कराया जा चुका है।

चार अस्पतालों में ...