बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: मालन नदी में अलग-अलग घटनाओं में बह गए रावेंद्र सिंह और किशोर आलिम का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। लगातार चलाए जा रहे खोज अभियान के बावजूद दोनों का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। एसडीआरएफ की टीम अपना अभियान पूरा कर लौट गई है, जबकि पुलिस और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को मंडावर थाना क्षेत्र के रावली रपटे पर हल्दौर क्षेत्र के गांव बिलाई कूकड़ा निवासी रावेंद्र सिंह (45) तेज बहाव में बह गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें रपटा पार न करने की सलाह दी थी, लेकिन वह आगे बढ़ गए और तेज धारा की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 12 साल का चंदन गंगा में डूबाघटनाओं का विवरण इसी दिन किरतपुर क्षेत्र में मालन नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से आलिम (16) ...