बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: खेत पर चारा लेने गए किसान के साथ बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने जमकर मारपीट की। किसान ने किसी तरह गन्ने के खेत में घुसकर जान बचाई । किसान के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। गांव तिसोतरा निवासी किसान मुनेश्वर उर्फ मोनू बुधवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर चारा लेने जा रहा था। जंगल में पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बाइकों पर सवार छः नकाबपोश बदमाशों ने किसान को रोक लिया और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए किसान गन्ने के खेत में घुस गया। किसान के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। मारपीट में किसान घायल हो गया, जिसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए समीपुर भेजा। जहां किसान ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। थानाध्यक्ष अन्नु कुमारी ने बताय...