बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: चांदपुर-हस्तिनापुर के बीच क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कर छोटे वाहनों के लिए रास्ता शुरू करा दिया गया। एक सप्ताह पूर्व चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग पर किसानों की फसल में पानी भरने से किसानों ने जेसीबी के माध्यम से गांव भीमकुंड के सामने रास्ते को काट दिया था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क को सही कराने के लिए के लिए प्रशासन से मांग की थी जिसमें पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देखकर कार्यवाही की मांग की थी। किसान नेता व प्रशासन के बीच रास्ते के मरम्मत करने को लेकर वार्ता हुई। किसानों ने खेतों से पानी निकालने के बाद रास्ते को सही करने की बात रखी जिसमें एक सप्ताह बीत जाने के बाद खेतों का पानी निकासी के लिए सीमेंट के पाइप डालकर रास्ते को सही करा गया। ...