बिजनौर, नवम्बर 28 -- Bijnor News: ग्राम भागूवाला में एक महिला ने चकबंदी कानूनगो पर चक में अच्छी जगह दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसे आज तक चक पर कब्जा नहीं दिलाया गया। पैसे वापस मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। मामले में ग्राम भागूवाला निवासी रीता देवी पत्नी विजय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में रीता देवी ने बताया कि ग्राम भागूवाला स्थित चक संख्या 795 की वह बैनामे के आधार पर मालिक हैं। गांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान चकबंदी कानूनगो ने उनके पति विजय कुमार से चक पर अच्छी जगह दिलाने और कब्जा दिलाने के नाम पर कथित तौर पर दो लाख रुपये ले लिए। पीड़िता का द...