Bijnor News: घेर रामबाग के जंगल में दिखा गुलदार ग्रामीणों में भय का माहौल
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: हर तरफ गुलदार का आतंक है। घेर राम बाग के जंगल में भी गुलदार देखा जा रहा है। गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। चंद दिन पहले गुलदार ने एक मजदूर पर हमला कर दिया था। ग्रामीण पिंजरा लगवाने की मांग कर रहे हैं। घेर राम बाग के जंगल में पिछले कुछ दिनों में ग्रामीणों ने गुलदार देखा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए ताकि गुलदार के पकड़े जाने से राहत मिले। ग्रामीण डीएफओ से मिलने की बात कह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.