Bijnor News: घायल नेपाली युवक का काटना पड़ा पैर, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: मुरादाबाद हाईवे पर सैदपुर भट्ठा चौराहे पर अप्रैल में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नेपाली युवक की इलाज के दौरान दाहिना पैर काटना पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार को नेपाल के जिला पालपा निवासी और वर्तमान में स्योहारा क्षेत्र के गांव किवाड़ निवासी रमेश पुत्र शेरसिंह ने रिपोर्ट लिखाई कि वह ढाई वर्ष से किवाड़ स्थित एक हैचरी एवं ब्रीडिंग मुर्गी फार्म पर काम करता है। विगत 19 अप्रैल की दोपहर वह अपनी बाइक से फार्म पर जा रहा था। मुरादाबाद हाइवे के सैदपुर भट्ठा चौराहे पर बाइक मोड़ते समय नूरपुर की ओर से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, एसपी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.