Bijnor News: घर में बंधी बकरी पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, अगस्त 27 -- Bijnor News: नजीबाबाद के ग्राम समीपुर में गुलदार की लगातार दस्तक ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात करीब 12 बजे एक गुलदार ने घर में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के मालिक मोहन सिंह के जागने और गुलदार को देख लेने पर वह मौके से भाग गया। गुलदार बकरी को घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। बताया गया कि मोहन सिंह घर में सो रहे थे। रात के समय अचानक उनकी नजर गुलदार पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया। शोर सुन कर गुलदार बकरी को छोड़कर वहां से भाग निकला। हमले में बकरी घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
गांव में लगातार दिखाई दे रहा गुलदार ग्रामीणों का कहना है कि समीपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार लगातार देखा जा रहा हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार का एक वीडियो सोशल मीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.