Bijnor News: घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: गांव मुबारकपुर निवासी एक महिला ने अपने जेठ के पुत्र पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी अंजली पत्नी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने घर पर अकेली थी।इसी दौरान उसके जेठ सुंदर का पुत्र उज्ज्वल उसके घर आया और अकारण ही गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की।पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। उधर थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.