बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर हंगामा कर दिया। परिजन आरोपी बाइक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए। सोमवार सुबह कुछ महिलाओं ने सड़क जाम करने का प्रयास भी किया, लेकिन समझाने पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव पित्थापुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री भावना रविवार को कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी। फव्वारा चौक से पहले पीछे की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में भावना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के...