Bijnor News: घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली घुमाने के विवाद में मारपीट, मां-बेटी घायल
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: गांव औरंगशाहपुर बनवारी उर्फ नयागांव में घर के सामने रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली घुमाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रूबी रानी पुत्री हरि सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनकी मां जयवती देवी ने पड़ोसी नितिन कुमार को घर के सामने खाली जगह में ट्रैक्टर-ट्रॉली घुमाने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर नितिन गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर नितिन और अन्य लोगों ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि नितिन ने ईंट फेंककर रूबी रानी के सीने पर मार दी, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़िता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और पूर्व में भी विवाद करने का आरोप लगाते हुए पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.