बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: नांगल सोती, संवाददाता घर के बाथरूम में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया, जहां एकत्रित ग्रामीणों ने बिना वन विभाग को सूचना दिए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।मोहल्ला जोशियान निवासी राजू जोशी के घर में एक महिला को बाथरूम में सांप दिखाई दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय ग्रामीणों कुणाल जोशी, सोनू जोशी और अभिषेक जोशी ने मिलकर इस कॉमन करैत सांप को काबू किया और बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।सामाजिक वानिकी दरोगा विकास कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में जहरीले सांप जंगल से निकलकर घरों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और आसपास सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...