Bijnor News: घटता ऑर्गेनिक कार्बन चिंता का विषय, बिजनौर पहुंचे कृषि वैज्ञानिक
बिजनौर, सितम्बर 19 -- Bijnor News: आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु आश्रम से बिजनौर पहुंचे कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश ने शनिवार को टीम के साथ गन्ने के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि गन्ने की फसल पर रेड रॉट का प्रकोप शुरू हो गया है। आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों से भी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़कर समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। दिगंबर सिंह ने बताया कि बीज बदलने के बाद भी गन्ने में सामने आ रही रेड रॉट बीमारी, लगातार खराब हो रही मिट्टी की सेहत और घटते ऑर्गेनिक कार्बन जैसे गंभीर विषयों पर खेत में ही विस्तार से टीम के साथ चर्चा हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु आश्रम से बिजनौर पहुंचे कृषि वैज्ञानिक दो से तीन दिन जिले में रहेंगे और किसानों के बीच पहुंचेंगे। अब प्रयास केवल समस्या बताने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.