बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई, उसकी मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। नांगल सोती के मोहल्ला डांडा निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी विनोद उम्र 50 वर्ष घर के पास ही खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इस दौरान विनोद को किसी जहरीले सांप ने डस लिया, सांप के काटने के कुछ समय बाद ही महिला बेहोस हो गई। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के पास ही गांव में झाड़ फूंक करने वालों के पास ले गए। लेकिन सभी ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मना कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने से परसियां गांव की महिला की मौत काफी देर बाद परिजन महिला को इलाज के लिए नजीबाबाद सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद प्रभारी डॉ अंकित चौधरी ने बताय...