बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने नगर पालिका परिषद किरतपुर के मोहल्ला बुद्धपाड़ा, वार्ड संख्या-14 में संचालित कान्हा गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद किरतपुर मेधा गुप्ता, गौशाला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, जबकि सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कासम अली अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 70 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 29 नर एवं 41 मादा गौवंश शामिल हैं। सभी गौवंशों की जियो टैगिंग तथा नर गौवंशों का बधियाकरण कराया जाना बताया गया। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति, चारा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पंखों, सीसीटीवी कैमरों तथा वर्षा से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गोसेवा आयोग के उपा...