बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: रोडवेज बस स्टैंड पर एंटी रोमियो टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर पूछताछ की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं को अपने सामान और कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। शनिवार को एक महिला पुलिसकर्मी अपने नन्हे बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करती नजर आई। मातृत्व की जिम्मेदारी के साथ वर्दी का फर्ज निभाती महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर चर्चा का विषय बनी रही। उसकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...