बिजनौर, सितम्बर 4 -- Bijnor News: ग्राम शाहपुर खेड़ी के निकट गांगन नदी किनारे गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को शाहपुर खेड़ी के निकट गांगन नदी किनारे गौवंशीय पशु के अवशेष मिले थे, जिसके संबंध में थाना स्योहारा में गौवध अधिनियम की धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मुठभेड़ की जानकारी 3 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जुझैला के जंगल में घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर ...