Bijnor News: गुलाब सिंह पीजी कॉलेज में हवन-यज्ञ के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: स्थानीय गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्राचार्या प्रो. साधना यज्ञ के यजमान रहे। आर्य समाज के प्रेम भाटिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। इस दौरान प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने आहुतियां देकर नए सत्र में उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं सकारात्मक वातावरण की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.