बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: नवरात्र का व्रत और 10 माह के बच्चे की निडर और बहादुर मां हिमानी वनरक्षक हिम्मत का परिचय देते हुए गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने टीम के साथ जा रही है। हिमानी ने टीम के साथ जाकर गांव नवादा में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया और ग्रामीणों को जागरुक किया। हिमानी का कहना है कि पहली जिम्मेदारी शासकीय कर्तव्य को पूरा करना है। हिमानी वन रक्षक है और बहादुर निडर होने के साथ अपने शासकीय कर्तव्य को लेकर गम्भीर है। रेंजर महेश गौतम ने कहा कि आज समय बदला है नारी कोई अबला नहीं वह तो शक्ति का साक्षात स्वरूप है। जब एक महिला अपने भीतर के साहस को जगाती है तो वह खुद दुर्गा बन जाती है। उन्होंने बताया कि वन रक्षक हिमानी नवरात्रि में व्रत होने के बावजूद गांव नवादा में टीम के साथ पिंजरा लगवाने पहुंची। वह अपनी जिम्मेदारी समझ...