बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में पशुशाला में बंधी गोवंश को गुलदार ने अपना निवाला बनाया।जिस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर मे सूरज सैनी की पशुशाला में बंधी गाय को शनिवार की रात्रि अपना निवाला बना लिया। रविवार की सुबह पशु स्वामी पशुशाला पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रुस्तमपुर चक में गुलदार का आतंक, किसान के जर्मन शेफर्ड को बनाया शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...