Bijnor News: गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों मे दहशत
बिजनौर, अगस्त 3 -- Bijnor News: नजीबाबाद, संवाददाता। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर दलपत उर्फ मंझाड़ी मे मालिक के सामने ही गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर उसे अपना निवाला बनाया लिया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। रावेन्द्र सिंह और लोकेन्द्र दोनों भाई घर के पास के खेत से चारा काटने गए थे, उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था जैसे ही दोनों भाई चारा लेकर चले पीछे से गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर ईख के खेत मे घुस गया। दोनों भाईयों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। कुत्ते को तलाशा गया तो उसके अवशेष मिले। गुलदार के गाँव के निकट होने से पूरे गाँव मे दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण अपनी जान का जोखिम समझ जंगल जाने से कतरा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के डर से शाम ढल जाने के बाद ग्रामीण घर से बाहर नही निकल रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.