बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम सिकरौड़ा में खेत में घास चरती हुई बकरी को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि देवी मंदिर से लेकर बिजली घर तक बराबर गुलदार को देखा जा रहा है बताया गश्या कि सिकरौड़ा निवासी कपिल का पुत्र नमन अपनी बकरीयों को चराने के लिए गांव से बाहर खेतों में गया हुआ था। बकरी चरती हुई ईख के खेत के समीप जा पहुंची। घात लगाए हुए बैठे गुलदार ने उसे दबोच लिया और खींचकर ईख के खेत में ले गया। नमन ने यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए वह वहां से भाग खड़ा हुआ और जोर-जोर से घर के समीप जाकर शोर मचाने लगा शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि देवी मंदिर से लेकर बिजली घर तक बराबर गुलदार को देखा जा रहा है रात के अंधेरे में आबादी में भी गुलदार अपनी चहल कदमी कर रहा है | गुलदार...