बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र में ग्राम बुढ़नपुर-नियामताबाद रोड पर बुधवार देर रात करीब साढ़े नो बजे दो गुलदार दिखाई दिए। गुलदारों के सड़क पर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गुलदार ने एक और बकरी को बनाया शिकारगुलदारों का पहला दीदार जानकारी के अनुसार, बुढ़नपुर-नियामताबाद रोड से गुजर रही एक दूध की गाड़ी के चालक ने सबसे पहले इन गुलदारों को सड़क पर घूमते देखा। चालक ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।शिक्षा की सुरक्षा पर असर ग्रामीणों ने बताया कि जिस मार्ग पर गुलदार देखे गए हैं, उसी रास्ते पर बच्चों के दो स्कूल भी स्थित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे इसी मार्ग से होकर स्कूल आते-जाते हैं। ऐस...