बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में चार दिन से गुलदार देखें जाने से ग्रामीणों व किसानों में भय का माहौल है। शुक्रवार को पशुओं का चारा काट रहे किसान के सामने गुलदार आ खड़ा हुआ। किसान हिम्मत कर भाग निकला। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव लालपुर गांव में चार दिन से लगातार गुलदार देखें जाने से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। शुक्रवार को लालपुर के किसान प्रमोद पुत्र सागर सिंह अपने खेत से पशुओं का चारा काट रहा था तभी अचानक गुलदार किसान के सामने आ खड़ा हुआ। किसान हिम्मत कर भाग खड़ा हुआ। गुरुवार को सत्यपाल को गुलदार दिखाई दिया। गुलदार की आमद से किसानों ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...