Bijnor News: गुलदार के सामने आने से अफरा-तफरी मची
बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: टहलने के दौरान अचानक बाघ के सामने आने से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने इधर-उधर भागकर बामुश्किल जान बचाई। बुधवार को शाम गांव माननगर निवासी जय प्रकाश तथा सोनू सहित कई लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान गुर्राते हुए एक गुलदार अचानक सड़क किनारे उनके सामने आ धमका। गुलदार का रूख भांपते हुए राहगीरों ने शोर-शराबा करते हुए इधर-उधर भागकर बामुश्किल जान बचाई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर अन्य राहगीर और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक गुलदार वहां से भाग चुका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.