Bijnor News: गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों को मिली राहत
बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार के कैद होने के बाद डूडा कॉलोनी के लोगों को राहत महसूस हो रही है। बीते कई दिन से नगर की डूडा कॉलोनी तथा इसके इर्दगिर्द गुलदार की चहलकदमी हो रही थी। गुलदार की मौजूदगी से हमले आशंका को लेकर लोग भयभीत थे। रविवार शाम स्थान चिंहित करके गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार को पिंजरे में गुलदार के कैद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पिंजरे में कैद गुलदार का वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मौके पर पंहुची वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरे में कैद मादा गुलदार की उम्र 2 से 3 साल बताई जा रही है। रेंजर प्रदीप शर्मा के मुताबिक गुलदार को कब्जे में लेने के बाद फिलहाल पीली डैम ले जाया गया है। गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.