बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: शहर की गीता नगरी और साकेत कॉलोनी में रविवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सावन के गीतों के बीच झूला झूला, विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और हाथों पर मेहंदी रचाकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। गीता नगरी मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न खेलों का आनंद लिया। मेहंदी रचाने के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मीनाक्षी भार्गव को तीज क्वीन का खिताब दिया गया।नेहरू स्टेडियम के सामने स्थित साकेत कॉलोनी में भी तीज मिलन समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हरियाली तीज पर झूलों पर झूली महिलाएं, गूंजे सावन के गीत इस दौरान तीज पर्व ...