बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: ग्राम बालकिशनपुर में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गांव निवासी रामवीर ने बताया कि रविवार शाम वह बाइक से खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। पूर्व प्रधान के बाग के पास उन्हें एक गुलदार घूमता दिखाई दिया। गुलदार को देख वह घबरा गए। बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकल गए। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीण शुभम चौहान, अंकुर, सोनू, महेश, अमित, हरेंद्र आदि ने बताया कि गुलदार के डर से किसान और पशुपालक खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार दिखने की सूचना मिली है। ...