बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: सनातन धर्म के प्रति जन-जन में जागरूकता, मातृशक्ति की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन के उद्देश्य से तीर्थाचार्य स्वामी राम विशाल दास महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही धर्म जागरण यात्रा का जनपद बिजनौर में तीन दिवसीय प्रवास के पश्चात पावन तीर्थ विदुर कुटी में यज्ञ के साथ समापन हुआ। विभिन्न प्रदेशों में सनातन धर्म के प्रति जनचेतना का संदेश देने के बाद यात्रा अपने पाँचवें चरण में उत्तर प्रदेश पहुँची और जनपद बिजनौर में बल्लावाली से विदुर कुटी तक गाँव-गाँव पहुँचकर धर्म जागरण का संदेश दिया। यात्रा के प्रथम दिवस बल्लावाली से शुभारंभ करते हुए गोपालपुर, शिहोरा, मानावाला सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस अभियान में तीर्थाचार्य स्वामी राम विशाल दास महाराज, यात्रा संयोजक गुणपाल आर्...