बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: बिलाई शुगर मिल से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं आंदोलन को गति देने के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सम्पर्क कर कलेक्ट्रेट में गन्ना लेकर आने वाले किसानों की सूची तैयार की। दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों की सूची दो नवंबर को डीएम को दे दी जाएंगी। किसान नेता दिगंबर ने गन्ना समिति में पत्रकारवार्ता कर घोषणा की थी कि बिलाई चीनी मिल के 1000 किसान 50 हजार कुंतल गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट आएंगे। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने को दिगम्बर सिंह ने अपनी टीम के साथ शनिवार को बिलाई चीनी मिल क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचे। चौधरी दिगंबर सिंह ने मटौरा, ननुपुरा, बिसाठ और धर्मपुरा गांव पहुंचकर किसानों से संवाद किया।किसानों ने आश्वास...