बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: गांवों के तालाब अब साफ सुथरे होंगे। पानी चमकेगा और गंदगी दूर होगी। गांवों को जल संरक्षण में आत्मनिर्भर बनाने और साफ सुथरे पानी से भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए जिले में 100 गांवों के तालाब साफ किए जाएंगे। प्रथम चरण में 11 गांवों के तालाब को साफ किया गया है। तालाब का साफ पानी पूरी तरह से चमक रहा है। तालाबों के चारों तरफ पौधारोपण होगा। तालाब में आने वाले ब्लैक और ग्रे वाटर को फिल्टर चैम्बर लगाकर साफ किया जा रहा है और सिल्ट कैचर की मदद से गंदगी को तालाब में आने से रोका जा रहा है। शासन के आदेश पर जिले में 100 तालाबों को साफ किया जाएगा। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के तहत हर ब्लाक के एक गांव को चिन्हित कर उसके तालाब और तालाब के पानी को साफ सुथरा बनाया गया है। तालाबों के पानी को स्वच्छ और साफ बनाने का उद्द्ेश्य है कि...