बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: जंगली हाथी गन्ने के बाद अब धान की फसल बर्बाद करने लगे हैं। पीड़ित किसानों ने वन्यजीवों से फसलों को बचाने की मांग की है। शनिवार को रात इक्कड हाथी गांव मुरलीवाला स्थित खेतों में घुस गया तथा धान की कई बीघा फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। खेतों में इक्कड हाथी की मौजूदगी की जानकारी के बाद दर्जनों किसान मौके पर पंहुच गए। किसानों ने ट्रैक्टर की लाइट जलाकर हाथी को रोशनी दिखाई तथा शोर-शराबा करके हाथी को बामुश्किल खेतों से भगाया। दीपक, संजय, नरेश, विनोद, अनिल तथा सतीश सहित अन्य किसानों का कहना है कि हाथी गन्ने के बाद अब धान की फसल को भी खा रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन तथा वन विभाग से वन्यजीवों से फसलों को बचाने की मांग की है। रेंजर प्रदीप शर्मा का कहना है कि गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। वन कर्मियों को फस...