बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: ग्राम मुस्सेपुर में किसान का अज्ञात कारणों से 2 बीघा गन्ना जल गया। बुधवार को ग्राम निवासी विनीत कुमार का सड़क किनारे स्थित गन्ने का चार बीघा का खेत है। अज्ञात कारणों से खेत में अचानक आग लग गयी। खेत आग की लपटे उठती देख मौके पर किसान और ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच गये। पानी, मिट्टी आदि से किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दो बीघा गन्ना जल चुका था। पीड़ित किसान के अनुसार अग्निकांड से करीब 25 से 30 हज़ार का आर्थिक नुकसान हुआ है। संभावना है कि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...