बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: वर्ष 2019-20 में जिले की चीनी मिलों ने 132.86 लाख कुंतल रिकॉर्ड चीनी बनाई। 0238 गन्ना प्रजाति के रोग ग्रसित होने पर जिले में चीनी का उत्पादन लगातार गिरा और वर्ष 2025-26 में 92.75 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन हुआ। इस बार जिले में गन्ने की शानदार फसल है। गन्ना सीजन शुरू होने पर जिले की चीनी मिलों का फोकस चीनी उत्पादन पर रहेगा। इस बार वर्ष 2025-26 की अपेक्षा 15 से 20 लाख कुंतल चीनी अधिक बनाई जाने की उम्मीद है। जिले में चीनी महंगी हो गई है और दुकानों पर 65 से 70 रुपये किलो तक चीनी बिक रही है। जिले में दस चीनी मिलें हैं। इस बार गन्ना सीजन शुरू होने पर चीनी का उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है। गन्ने की फसल अच्छी है और चीनी मिल अधिक चीनी उत्पादन पर फोकस करेंगी। एक समय था जब वर्ष 2013-14 में चीनी मिलों ने 64 लाख कुंतल...