बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: मिल प्रबंधन द्वारा बैठक आयोजित करके गन्ने की फसल तथा गन्ना आपूर्ति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करके किसानों से सुझाव हासिल किए गए। गांव बहादरपुर मिल के अधिकारियों द्वारा रामनगर में बैठक आयोजित कर किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई सम्बंधी जानकारी दी गई। ट्रेंच विधि तथा चौड़ी पंक्ति बुआई के लाभ बताते हुए स्वीकृत नई तथा अधिक उपज वाली गन्ना प्रजातियों की नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी। मशीन से गन्ना कटाई के लाभ तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को बेहतर उत्पादकता और अधिक लाभ के लिए उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गन्ने में कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाने की सहित प्लासी बोरर की पहचान तथा नियंत्रण के उपायों पर मंथन किया गया। मिट्टी जनित रोग नियंत्रण के लिए ट्रा...