बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: शक्ति नगर-साई विहार कॉलोनी स्थित श्री सनातन मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मंदिर परिसर तालियों से गूंज उठा। अभिभावकों और श्रद्धालुओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने थाली सजाओ प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता दिखाई। फूल, दीप, रंगोली और अन्य सजावटी सामग्री से थालियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ग...