बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: श्री गणेश जी कीर्तन मंडल, मोहल्ला धूलिया वाला, हल्दौर के तत्वावधान में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। विसर्जन से पूर्व प्रातःकाल भगवान श्री गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती और हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लिया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना और भंडारे के उपरांत भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को सजाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई।...