बिजनौर, सितम्बर 23 -- Bijnor News: मोहल्ला भवन स्थित लघु केदार शिव धाम एवं माता संतोषी दुर्गा देवी मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव के दसवें दिन गणपति प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन पूजन किया गया। पूजन के बाद गणपति प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पंडित अनिल ध्यानी, पंडित सचिन अगस्त्य एवं पंडित चंद्रमोहन जखमोला के निर्देशन में एसडीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर व समिति अध्यक्ष रिंकू कुशवाह सहित श्रद्धालुओं ने पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।पूजन के बाद गणपति प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे पर गणपति भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। समिति की ओर से नगरवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान एसडीएम व सीओ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 'गणपति बप्पा मोरया, अ...