बिजनौर, नवम्बर 17 -- Bijnor News: कोतवाली देहात रोड स्थित मंडी समिति के गेट के पास रखे खोखे में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। लाइनपार आजाद कॉलोनी निवासी ममता देवी पत्नी गौतम प्रकाश ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से मंडी समिति गेट के पास उसका लोहे का खोखा है और उसके सामने उसका ठेला है। सोमवार शाम साढ़े छह बजे खोखा बंद कर चली गई थी। खोखे में न तो बिजली है और न ही कोई गैस सिलेंडर रहता है। देर शाम सात बजे उसे पता चला कि उसकी दुकान (खोखे) में आग लग गई है। वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में ममता देवी पत्नी गौतम प्रकाश ने मंडी समिति में कैंटीन चलाने वाले ब्रिजेश व जयपाल पुत्रगण मखन सिंह निवासी लाइनपार आजाद कॉलोनी को नामजद करते हुए आरोप लगाया...