Bijnor News: खैर के पेड़ काटने और वन कर्मियों से मारपीट में चार पर मुकदमा
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: साहूवाला वन रेंज में बेशकीमती खैर के पांच पेड़ काटने और वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।तीन दिन पूर्व साहूवाला वन रेंज के कक्ष संख्या-2 में गश्त के दौरान वन कर्मियों को झाड़ियों में दो बाइक खड़ी मिली थीं। कुछ दूरी पर खैर के पांच बेशकीमती पेड़ कटे मिले। आरोप है कि वन कर्मियों को देखकर लकड़ी माफियाओं ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की और दोनों बाइकें छीनकर फरार हो गए।वन दरोगा एवं हरबंसवाला बीट प्रभारी मोहम्मद जुबैर की तहरीर पर पुलिस ने गोल्डी पुत्र शेर सिंह, सुखदेव उर्फ सूखा पुत्र शेर सिंह, मेजर पुत्र गुरदीप सिंह तथा गुरदास पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम मदपुरी, थाना बढ़ापुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.