बिजनौर, अक्टूबर 18 -- Bijnor News: नजीबाबाद थाना पुलिस ने खैर के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 45 हजार रुपये कीमत की खैर की लकड़ी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपियों पर वन उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर घायल करने का भी आरोप है। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने बताया कि साहनपुर रेंज में तैनात वन उपनिरीक्षक सार्थक पुत्र सतीश कुमार ने नजीबाबाद थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इससे उनके बाएं पैर में चोट आई। आरोप है कि इस दौरान खैर प्रजाति के तीन पेड़ काटे गए और दो पेड़ों की लकड़ी पिकअप में लादकर ले जाई गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। य...