बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र छात्रा शिरकत करके प्रतिभा दिखाएंगे। शुक्रवार को कासमपुरगढी स्थित एचसीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चक्रवर्ती ने फीता काटकर विद्यालय परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता में करीब 40 विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। पहले दिन 100, 200 तथा 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक तथा चक्का फेंक सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उत्साहवर्धन किया जाएगा। विपिन कुमार के संचालक में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान राजबहादुर सिंह, राम कुंवर सिंह, नाजिस ...