बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: सोफतपुर स्पोर्ट्स अकादमी में नांगल न्याय पंचायत स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत आने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, खो-खो और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नांगल तथा प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नांगल प्रथम ने सर्वाधिक पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। द...