Bijnor News: खेत पर जुताई करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, कोहराम
बिजनौर, अक्टूबर 22 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव केलनपुर में खेत की जुताई करने गए 50 वर्षीय किसान की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात किसान का शव खून से लथपथ ट्रैक्टर की सीट पर पड़ा मिला। किसान की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ देश दीपक सिंह और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान के दो गोली लगने की पुष्टि हुई है। मृतक के पुत्र मोहित की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। चांदपुर के गांव केलनपुर निवासी विजयपाल सिंह (50) पुत्र रोहताश सिंह बुधवार देर शाम ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिजन ग्राम प्रधान राजीव कुमार व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.