बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: गांव हरेवली में मां-बेटे ने खेत पर जाते हुए चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। गांव हरेवली निवासी अनिल कुमार पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी मां गैदां देवी के साथ खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद ओमप्रकाश, सनी, रामवीर और विनीता ने दोनों को रोक लिया। बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने एकजुट होकर मां-बेटे के साथ मारपीट की। जिससे दोनों को चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मेड़ के विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामी...